Punjab Police में 10 हजार पदों पर होगी भर्ती, हो गया बड़ा ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 04 Feb, 2025 03:34 PM

a big announcement for punjab police

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहां पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहां पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक की जानकारी देते हुए डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मान ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा नशे व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए। 

डी.जी.पी. ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने सभी जिलों के SSPs को अधिक समय तक फील्ड में रहने, पुलिस थानों में औचक निरीक्षण करने तथा लोगों के साथ सार्वजनिक बैठकें करने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस का मुख्य काम न्याय दिलाना है। उन्हें यह भी शिकायतें मिली हैं कि कई जिलों में फर्जी पर्चों के मामले सामने आए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश जारी किए हैं कि एम. एल आर मैरिट पर बनाई जाएं। मुख्यमंत्री ने पेशेवर पुलिसिंग पर जोर दिया। 

डी.जी.पी. ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की है कि पुलिस विभाग में सृजित 10 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मान ने पंजाब पुलिस को अपग्रेड करने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत सभी  SHO को नई गाड़ियां दी गई है। डी.जी.पी. ने बताया कि  पंजाब में खतरनाक कैदियों को रखने के लिए आधुनिक जेल बनाई जाएगी। इसके साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!