भयानक हादसे ने छीनीं खुशियां, 7 वर्षीय बेटे की हुई दर्दनाक मौत (देखें तस्वीरें)

Edited By Vatika,Updated: 21 Oct, 2020 11:10 AM

7 year old died

जाजा बाइपास चौक नज़दीक हुए हादसे में एक प्रवासी मज़दूर के 7 साल के पुत्र की मौत हो गई जबकि उसका पिता और पड़ोसी घायल हो गए।

टांडा उड़मुड़ः जाजा बाइपास चौक नज़दीक हुए हादसे में एक प्रवासी मज़दूर के 7 साल के पुत्र की मौत हो गई जबकि उसका पिता और पड़ोसी घायल हो गए। टांडा पुलिस ने इस हादसे में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

हादसा 19 अक्तूबर सुबह करीब 8 बजे उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल पर सवार होकर टांडा से बाईपास अड्डे की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवारों में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार इतबारी लाल पुत्र पूरन लाल मूल निवासी भरतपुर (रामपुर) उत्तर प्रदेश, उसका पुत्र गोलू (7) और पड़ोसी आकाश पुत्र शिव राम सड़क पर गिरने के कारण घायल हो गए। उन्हें टांडा के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से गोलू की हालत गंभीर होने के कारण उसे होशियारपुर रैफर किया गया।

PunjabKesari

बाद में उसकी जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। जिसके बाद टांडा पुलिस ने मृतक गोलू के पिता के बयान के आधार पर ट्रक चालक इन्द्रजीत सिंह पुत्र मक्खण सिंह निवासी ठ्ठीखारा (तरनतारन) अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एस. आई. साहिल चौधरी हादसे की जांच कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!