​​​​​​​फतेह सिंह के साथ नवांशहर के 7 और मरीजों ने हासिल की कोरोना पर फतह

Edited By Vatika,Updated: 08 Apr, 2020 01:00 PM

7 more patients from nawanshahar along with fateh singh won the corona

कोविड-19 के साथ जंग लड़ रहे जिले के प्रशासन तथा लोगों को आज जिला सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से 8 मरीजों के स्वस्थ हो कर बाहर आने से बड़ी सफलता हासिल हुई है।

नवांशहर (त्रिपाठी): कोविड-19 के साथ जंग लड़ रहे जिले के प्रशासन तथा लोगों को आज जिला सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से 8 मरीजों के स्वस्थ हो कर बाहर आने से बड़ी सफलता हासिल हुई है।

स्वस्थ हुए मरीजों में बाबा गुरबचन सिंह पठलावा, बाबा दलजिन्दर सिंह झिक्ख, सरपंच हरपाल सिंह पठलावा, मृतक बलदेव सिंह पठवाला में से पुत्र फतेह सिंह, पौत्रियां हरप्रीत कौर, किरणप्रीत कौर तथा गुरलीन कौर व पौत्र मनजिन्दर सिंह शामिल हैं। डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी तथा एस.एस.पी. अलका मीना ने आइसोलेशन वार्ड से बाहर आए उक्त सभी व्यक्तियों-बच्चों को फूल देकर उनका स्वागत किया तथा उनकी ओर से बीमारी से लड़ने के लिए दिखाए गए हौसले की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा सेहत विभाग की ओर से आइसोलेशन में उपचाराधीन समूह कोविड-19 मरीजों को अपने तौर पर अच्छी संभाल देने का प्रयास किया गया था ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें।

एस.एस.पी. अलका मीना ने स्वस्थ हुए सभी व्यक्तियों तथा बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अदित्या उप्पल, सिविल सर्जन डा. रजिन्दर भाटिया, डी.एस.पी. दीपिका सिंह व हरनील सिंह, एस.एम.ओ. डा. हरविन्दर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!