5 साल की बच्ची को कुत्तों ने  नोच-नोच कर मार डाला, परिवार को रेप की आशंका

Edited By Vatika,Updated: 02 Mar, 2021 03:29 PM

5 year old girl died due to dog bite

बठिंडा में अवाता कुत्तों की तरफ से एक 5 साल की मासूम बच्ची को बुरी तरह से नोच -नोच कर मार डालने का मामला सामने आया है।

बठिंडा:  बठिंडा में अवाता कुत्तों की तरफ से एक 5 साल की मासूम बच्ची को बुरी तरह से नोच -नोच कर मार डालने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है, बठिंडा के एम्स अस्पताल में लेबर का काम करते प्रवासी मज़दूर की 5 साल की बेटी जिसका नाम आदिती राय था, जो कि अब इस दुनिया में नहीं रही है।

PunjabKesari

परिवार अनुसार सोमवार को उनकी बेटी घर से लापता हो गई थी और रात करीब 10 बजे बच्ची की खून से लथपथ लाश मिली, जिस पर कई निशान थे। लड़की के परिजनों को शक है कि उनकी बेटी के साथ किसी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है और वह कोई और नहीं उनके पड़ोस में रहने वाला लड़का बताया जा रहा है, क्योंकि उनके साथ कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आवारा कुत्तों की तरफ से मारे जाने की बात कह रही है लेकिन पुलिस ने यह भी कहा है कि अभी डाक्टर की रिपोर्ट आनी बाकी है। उसके बाद ही इस मामले की सच्चाई पता चलेगी। यह पूरा परिवार पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है और एम्स अस्पताल में लेबर पर तौर पर काम करता था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!