International smuggling की तैयारी में बैठे 5 स्मगलर काबू, हेरोइन सहित अन्य सामान बरामद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Apr, 2021 10:28 AM

5 international smugglers arrested

भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा से रावी दरिया के रास्ते होने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्मगलिंग की तैयारी में बैठे 5 स्मगलरों को......

बटाला/डेरा बाबा नानक(बेरी): थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा से रावी दरिया के रास्ते होने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्मगलिंग की तैयारी में बैठे 5 स्मगलरों को हैरोइन, 2 गाड़ियों व सामान सहित काबू किया है।

एस.एच.ओ. अनिल पवार ने बताया कि पुलिस चौकी धर्मकोट रंधावा के इंचार्ज ए.एस.आई. कश्मीर सिंह ने भारत-पाकिस्तान सरहद पर रावी दरिया के साथ लगते गांव गुरचक्क के निकट से लाल रंग की ट्वेरा गाड़ी (नं. पीबी 08 एक्यू 4577) और सफेद रंग की ब्रेजा गाड़ी (नं. पीबी 02 डी.डी.7666) पर बैठे 5 व्यक्तियों को काबू किया। आरोपियों ने अपने नाम सिमरनजीत सिंह उर्फ ढिबरी पुत्र सुरिन्द्र सिंह निवासी दशमेश नगर तरनतारन रोड अमृतसर, हरपाल सिंह उर्फ भालू पुत्र दलजिन्द्र सिंह और मनदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासीयान चीमा खुर्द थाना सराय अमानत खां, गुरजीत सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी दोदे थाना झब्बाल और गलविन्द्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी फत्तूभीला थाना कत्थूनंगल बताए। 

इसके बाद गाड़ियों की तलाशी लेने पर उसमें से 50 ग्राम हैरोइन, एक हरे रंग का जाल, एक ब्राऊन व नीले रंग की प्लास्टिक की डोरी, सिल्वर पेपर करीब 2 फुट, छोटी टार्च, 2 गैस लाइटर, 4 लकड़ी के 3-3 फुट के डंडे बरामद हुए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!