रेहड़ी लगाकर घर चलाती थी विधवा, दिन-दहाड़े लुटेरों ने बनाया शिकार

Edited By Urmila,Updated: 29 Aug, 2026 05:35 PM

4 000 rupees looted from a widow s cart in broad daylight

कस्बा शैहणा में दिन-दिहाड़े एक विधवा महिला की रेहड़ी से 4 हजार रुपए की कथित लूट होने का मामला सामने आया है।

शैहणा/बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): कस्बा शैहणा में दिन-दिहाड़े एक विधवा महिला की रेहड़ी से 4 हजार रुपए की कथित लूट होने का मामला सामने आया है। इस घटना ने जहां गरीब और मजदूर परिवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं इलाके में लगातार बढ़ रही चोरियों और लूटपाट की घटनाओं के कारण लोगों में भी चिंता का माहौल है।

पीड़ित विधवा महिला सुखविंदर कौर पत्नी स्व. पप्पू सिंह ने 'पंजाब केसरी' से विशेष बातचीत करते हुए बताया कि वह अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए शैहणा में रेहड़ी लगाकर चूड़ियां और अन्य सामान बेचने का काम करती है। गत दिवस उसकी रेहड़ी से दिन-दिहाड़े 4 हजार रुपए की रकम लूट ली गई। उसने बताया कि यह रकम उसके लिए बहुत बड़ी थी, क्योंकि उसने अपने घर की किस्तें भरनी थीं। घटना के संबंध में उसके द्वारा पुलिस को तुरंत सूचित कर दिया गया था, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित परिवार चिंतित है।

घटना का पता चलने पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष और गीता भवन कमेटी शैहणा के चेयरमैन गगनदीप सिंगला ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पीड़ित विधवा महिला की मदद के लिए तुरंत 4 हजार रुपए की नकद राशि अपने पास से दी। उन्होंने कहा कि यह रकम महिला ने अपने घर की किस्तें भरने के लिए रखी हुई थी और एक गरीब विधवा का इस तरह दिन-दिहाड़े लूट का शिकार होना बेहद दुखद और चिंताजनक है।

गगनदीप सिंगला ने पुलिस प्रशासन, खासकर एस.एस.पी. मोहम्मद सरफराज आलम से अपील की कि शैहणा की तरफ विशेष ध्यान दिया जाए और इलाके में लगातार बढ़ रही चोरियों, लूट और झपटमारी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदार, मजदूर और गरीब परिवार मेहनत करके अपना घर चलाते हैं और अगर उनकी कमाई ही छीन ली जाए तो उनके लिए परिवार का गुजारा करना और भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि इस मामले की गंभीरता से जांच करके लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों को जल्द से जल्द काबू किया जाए और शैहणा में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!