Punjab की 3 महिलाएं Himachal में गिरफ्तार, हैरान कर देगा पूरा मामला

Edited By Kamini,Updated: 04 Nov, 2024 12:31 PM

3 women from punjab arrested in himachal

पंजाब की 3 महिलाओं को हिमाचल प्रदेश में गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब की 3 महिलाओं को हिमाचल प्रदेश में गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार भैया दूज के पर्व पर हिमाचल के कांगड़ा में तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इन महिलाओं की पर चेन स्नेचिंग के आरोप हैं। 

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार, पंजाब की शातिर महिलाएं भीड़ का फायदा उठाते हुए चेन स्नेचिंग करते हुए काबू की गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। काबू की गई तीनों महिलाओं की पहचान सीतो रानी ​​(उम्र 40) निवासी मानसा, परमजीत कौर (उम्र 55) निवासी मलेरकोटला और श्याम कौर (उम्र 48) निवासी मलेरकोटला के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि कांगड़ा के बस स्टैंड पर एक नीरजा नामक महिला बस में चढ़ने लगी तो उसके पीछे से 3 महिलाओं ने उसकी चेन छीन ली और भागने लगी। इसी बीच वहां पर मौजूद लोगों व पीड़ित महिला ने उन्हें काबू कर लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है आज इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इनसे पूछताछ की जा रही है, क्योंकि उन्हें शक है कि चोर गिरोह में कुछ और महिलाएं भी शामिल हो सकती है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!