रूपनगर में कोरोना वायरस के कारण 3 मरीजों की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Jul, 2020 08:48 AM

3 patients died due to corona virus in rupnagar

कोरोना वायरस का प्रकोप रोज बढ़ता ही जा रहा है। रूपनगर जिले में शनिवार को कोरोना वायरस से पीड़ित 3 व्यक्तियों......

रूपनगर(सज्जन सैनी): कोरोना वायरस का प्रकोप रोज बढ़ता ही जा रहा है। रूपनगर जिले में शनिवार को कोरोना वायरस से पीड़ित 3 व्यक्तियों की मौत हो गई है। मरने वालों में गांव मनसूहा की 67 वर्षीय एक महिला, गांव बहरामपुर का एक 42 वर्षीय व्यक्ति और गांव बस्सी गुज्जरां का एक 65 वर्षीय व्यक्ति है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर रूपनगर द्वारा सांझी की गई।

इसके साथ ही कल जिला रूपनगर में 6 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिनमें एक रूपनगर का सीनियर पत्रकार भी शामिल है। इन 6 मामलों के साथ जिले में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 39 हो गई है जबकि 14 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके इलावा डिप्टी कमिश्नर रूपनगर सहित 6 पारिवारिक मैंबर भी ठीक हो चुके हैं जिनकी कुछ दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिले में कोरोना से हुई 3 मौतों के बाद अब मरने वालों की संख्या 4 हो गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!