Canada से फिर आई दुखद खबर, 22 वर्षीय युवती की अचानक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 04 Sep, 2024 02:40 PM

22 year old girl died in canada

वह रोजी-रोटी कमाने के लिए 29 दिसंबर 2023 को सरी (कनाडा) स्टडी वीजा पर चली गई।

भदौड़ : कस्बा भदौड़ की 22 वर्षीय लड़की गुरमीत कौर पुत्री परमजीत सिंह निवासी गांव करमगढ़ हाल आबाद भदौड़ की सरी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाने की खबर सामने आई है। मृतक गुरमीत कौर के नाना सुदागर सिंह बुट्टर और पिता परमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी गुरमीत कौर ने आईलेट्स की हुई थी। इसके बाद उसकी शादी आज से करीब पौने 2 वर्ष पहले लखवीर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव थमनगढ़ जिला (बठिंडा) से कर दी थी। इसके बाद वह रोजी-रोटी कमाने के लिए 29 दिसंबर 2023 को सरी (कनाडा) स्टडी वीजा पर चली गई। अब उसका एक सेमेस्टर पूरा हो चुका था और दूसरे सेमेस्टर की आठ हजार डॉलर फीस भी भर दी थी पर पढ़ाई के साथ-साथ काम न मिलने के कारण वह चिंता में थी।           

उन्होंने बताया कि उन्हें 1 सितंबर को  गुरमीत कौर के साथ रहती लड़की का फोन आया कि गत रात रात दिल का दौरा पड़ने से गुरमीत कौर की मौत हो गई है। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की है कि उनकी बेटी गुरमीत कौर के शव को भदौड़ शहर में लाने में उनकी मदद की जाए ताकि वह अपनी बेटी को आखिरी बार देख सकें और उसकी अंतिम संस्कार कर सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!