वैन से 22 लाख कैश बरामद

Edited By swetha,Updated: 21 Apr, 2019 08:22 AM

22 lakh recovered from van

निष्पक्ष मतदान करवाने की चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार सिंह थाना पुलिस ने रूपनगर-कुराली रोड पर नाके दौरान एक कैश वैन की तलाशी ली तो उसमें से 22 लाख 60 हजार 828 रुपए बरामद हुए।यह मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया।

रूपनगर(विजय):निष्पक्ष मतदान करवाने की चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार सिंह थाना पुलिस ने रूपनगर-कुराली रोड पर नाके दौरान एक कैश वैन की तलाशी ली तो उसमें से 22 लाख 60 हजार 828 रुपए बरामद हुए।यह मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि वाहन चालक के साथ बैठा व्यक्ति उक्त कैश के जायज होने संबंधी सबूत नहीं दिखा सका।  थाने पहुंचे आयकर अधिकारी जसवीर सिंह ने जांच की गई तो पता चला उक्त कैश वैन एच.डी.एफ.सी. बैंक द्वारा लगाई गई है, जिसमें वह सोलखियां टोल प्लाजा का 2 दिन का कैश बैंक में जमा करवाने जा रहे थे, लेकिन ड्राइवर के पास कैश का परमिट सौंपना भूल गए। आयकर अधिकारी इससे संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने कैश को सीज करके वाहन चालक को सोमवार को पंचकूला कार्यालय में पेश होने के लिए सम्मन जारी कर दिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!