दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही गांव के 2 नौजवानों की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 29 Oct, 2018 06:07 PM

2 youths of same village killed in painful road accident

लोहिया-सुल्तानपुर रोड पर पड़ते गांव वाड़ा बुद्ध सिंह के पास कोहनी मोड़ पर ट्रक  और एक्टिवा के  बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही गांव के 2 ...

लोहियां खास(मनजीत): लोहिया-सुल्तानपुर रोड पर पड़ते गांव वाड़ा बुद्ध सिंह के पास कोहनी मोड़ पर ट्रक और एक्टिवा के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही गांव के 2 नौजवानों की मौत हो गई। |

जानकारी के अनुसार लोहिया से ईंटों के साथ भरा ट्रक सुल्तानपुर की ओर जा रहा था कि जब गांव वाड़ा बुद्ध सिंह के पास पड़ते मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रहे एक्टिवा सवार 2 नौजवानों के साथ भयानक टक्कर हो गई, जिस कारण दोनों नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे ए.एस.आई. हंस राज ने जांच शुरू कर दी। ए.एस.आई. हंस राज ने बताया कि मृतक नौजवानों की पहचान रमन‌ कुमार पुत्र स्वर्ण सिंह और गुरप्रीत सिंह पुत्र स्वर्ण दोनों निवासी गांव खोसा तहसील शाहकोट के तौर पर हुई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!