भयानक सड़क हादसा: रेत-बजरी से लदा टिप्पर बीच सड़क पलटा

Edited By Kamini,Updated: 15 Jul, 2026 02:00 PM

hajipur road accident

हाजीपुर-दसूहा मुख्य मार्ग पर स्थित बडला मोड़ के पास आज एक भयानक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर-दसूहा मुख्य मार्ग पर स्थित बडला मोड़ के पास आज एक भयानक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। यहां क्रेशर सामग्री (रेत-बजरी) से लदा एक टिप्पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया।

टिप्पर पलटने के कारण पूरा रास्ता जाम हो गया, जिसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त टिप्पर क्रेशर मटेरियल लेकर हाजीपुर की ओर से दसूहा की तरफ जा रहा था। जब वह बडला मोड़ के पास पहुंचा, तो संतुलन बिगड़ने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार के जानी नुकसान (जनहानि) से बचाव रहा, लेकिन टिप्पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी ओर, सड़क के बीच में टिप्पर पलटने और क्रेशर का मटेरियल बिखरने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!