Shocking! जहरीली चीज खाने या दस्त लगने से 2 सगे भाइयों की मौ+त, गांव में शोक और दहशत

Edited By Vatika,Updated: 17 Jul, 2026 12:14 PM

2 died due to accident

यहां जहरीली चीज खाने या फिर दस्त लगने के कारण दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई।

तरनतारन (रमन चावला): पंजाब के तरनतारन जिले के विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब के अंतर्गत आने वाले गांव रानीवाला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जहरीली चीज खाने या फिर दस्त लगने के कारण दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक बच्चों की पहचान 7 वर्षीय गुरनिशान सिंह और डेढ़ वर्षीय गुरधान सिंह, पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी गांव रानीवाला के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, दोनों बच्चे पिछले सोमवार से पेट खराब होने और दस्त की शिकायत से पीड़ित थे तथा उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, उनकी तबीयत बिगड़ने पर दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना चोहला साहिब की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चों की मौत जहरीली वस्तु खाने से हुई या किसी अन्य कारण से। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!