Edited By Des raj,Updated: 18 Aug, 2018 11:42 PM
भवानीगढ़-सुनाम सड़क पर गांव घराचों के नजदीक घटित एक भीषण सड़क दुर्घटना में समाना की रामबस्ती निवासी 2 नौजवान भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामबस्ती की ढेहा कालोनी निवासी राम कुमार (27) पुत्र करनैल राम अपने चचेरे भाई सोनू (25) पुत्र कैला राम...
समाना(शशिपाल): भवानीगढ़-सुनाम सड़क पर गांव घराचों के नजदीक घटित एक भीषण सड़क दुर्घटना में समाना की रामबस्ती निवासी 2 नौजवान भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामबस्ती की ढेहा कालोनी निवासी राम कुमार (27) पुत्र करनैल राम अपने चचेरे भाई सोनू (25) पुत्र कैला राम के साथ शुक्रवार को चीमा (मानसा) में रहने वाले चाचा के परिवार से मिलने के लिए गया था। शुक्रवार देर सायं अपने बाइक पर वापसी के समय घराचों के नजदीक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वे बुरी तरह कुचले गए और घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई।
देर रात दुर्घटना की सूचना समाना स्थित परिवार को मिलने पर ढेहा बिरादरी के लगभग दो हजार लोगों की इस बस्ती में मातम का माहौल छा गया। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि दोनों चचेरे भाई राम कुमार व सोनू की इसी बस्ती के ही एक परिवार में दो सगी बहनों से शादी हुई है तथा दोनों के 2-2 छोटे बच्चे हैं। इस दुखद समाचार के बाद ढेहा बस्ती का माहौल गमगीन बना हुआ था व किसी भी घर में आज चूल्हा नहीं जलाया गया।
भवानीगढ़ पुलिस के अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, जबकि दोनों मृतकों के शवों का संगरूर स्थित सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शवों को संस्कार हेतु परिजनों के हवाले किया जा रहा है।