पैसों के लेन-देन के चलते 2 दोस्तों का किया बेरहमी से कत्ल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Jan, 2021 11:59 AM

2 friends brutally murdered due to money transaction

पैसों के लेन-देन के चलते 2 दोस्तों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ......

अमृतसर(अरुण): अमृतसर के नजदीकी शहर मजीठा में पैसों के लेन-देन के चलते 2 दोस्तों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने निशानदेही के चलते काबू किया है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना मजीठा की पुलिस को दी शिकायत में गुजरपुरा निवासी सुखचैन सिंह ने बताया कि उसका भाई जोबनप्रीत सिंह (25) फाइनांस का काम करता था। 25 जनवरी शाम 4.30 बजे वह फाइनांस के पैसे इकट्ठा करने के लिए मजीठा गया हुआ था। 

जोबनप्रीत सिंह को रोशन सिंह, जिसके पास से उसके भाई जोबनप्रीत ने 1 लाख रुपए लेने थे, के साथ स्कूटरी पर बैठ कर वह चला गया। कुछ देर बाद पता चला कि रोशन सिंह के घर जोबनप्रीत का लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। वह अपने दूसरे भाई गुरकीरत के साथ जब रोशन सिंह के घर पहुंचा तो देखा कि रोशन सिंह, अमन और मंगा निवासी मजीठा तेजधार हथियारों के साथ उसके भाई पर लगातार वार कर रहे थे। नजदीक पहुंचने पर देखा तो उसके भाई की मौत हो चुकी थी। अमन और मंगा दोनों मौके से फरार हो गए पर उन्होंने रोशन सिंह को काबू कर लिया। साथ ही राजबीर सिंह उर्फ राजू को भी निशानदेही के तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुछ देर बाद भंगाली कलां निवासी सुखचैन सिंह ने मौके पर पहुंच कर बताया कि उसका भतीजा शमशेर सिंह भी जोबनप्रीत के साथ गया था, जिसका फोन बंद है और आरोपियों ने उसका भी कत्ल कर दिया है। पुलिस द्वारा कत्ल का मामला दर्ज कर आरोपी रोशन सिंह और राजबीर सिंह उर्फ राजू निवासी मजीठा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना मजीठा प्रमुख इंस्पेक्टर कपिल कौशल ने बताया कि पुलिस मौके से भागे 2 अन्य आरोपियों अमन और मंगा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!