दर्दनाकः ट्रक की चपेट में आने से 2 दोस्तों की मौत, मची चीख-पुकार

Edited By Vatika,Updated: 19 May, 2022 11:41 AM

2 friend died in accident

धूरी-संगरूर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया।

धूरी:  धूरी-संगरूर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सिटी धूरी में दर्ज किए गए मामले के अनुसार प्रदीप सिंह (20) पुत्र मोहना सिंह निवासी तोतापुरी मोहल्ला, धूरी गत शाम करीब साढ़े 6 बजे अपने 2 दोस्तों मुकेश कुमार (17) पुत्र घिनौर सिंह और अमित कुमार पुत्र (20) पुत्र लुकेश कुमार वासियाण धूरी के साथ अपने मोटरसाइकिल पर किसी घरेलू काम के लिए संगरूर गया था। वापसी के समय रात करीब साढ़े 12 बजे जब वह धूरी -संगरूर रोड से अपने मोहल्ले की ओर आ रहे थे तो मालेरकोटला साईड से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार प्रदीप सिंह और मुकेश कुमार के ज़्यादा चोट लगने के कारण उनकी भी मौके पर ही मौत जबकि इनके तीसरे साथी अमित कुमार को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल धूरी में दाख़िल करवाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत कारण प्राथमिक सेहत सुविधाएं देने के बाद सिविल अस्पताल संगरूर के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस की तरफ से मृतक प्रदीप सिंह के पिता मोहना सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात ट्रक  चालक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर कर आरोपी ट्रक ड्राईवर और ट्रक की तालाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!