4 दिन पहले छुट्टी पर आए फौजी व उसके भतीजे के साथ घटा हादसा, यूं खींच ले गई मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 13 Jul, 2024 11:22 AM

2 died due to lightening

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण गत दिन लगातार रुक-रुक कर बारिश होती रही

जलालाबाद : पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण गत दिन लगातार रुक-रुक कर बारिश होती रही और यह बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है। वहीं दूसरी ओर विधानसभा हलका जलालाबाद के गांव चक बजीदा टाहली में आसमानी बिजली गिरने से दो परिवारों के घरों में मातम छा गया।    

जानकारी के अनुसार विधानसभा हलका जलालाबाद के गांव चक वजीदा टाहलीवाला में देर शाम चाचा-भतीजा खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से चाचा-भतीजे की मौत की दुखद खबर मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीर सिंह जो कि फौज में नौकरी करता है और 4 दिन पहले ही छुट्टी पर आया था, अपने भतीजे कमलप्रीत सिंह के साथ गत शाम को 6 बजे के करीब खेत में वह काम कर रहे थे को अचानक आसमान में गरजी बिजली गिरने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। 

इस घटना का पारिवारिक सदस्यों को जब पता चला को वह खेतों में पहुंचे। यहां दोनों को मृत हालत में देख कर परिवार के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। इस घटना की जानकारी मिलचने ही जलालाबाद ए.डी.एस.पी. ए.आर.शर्मा मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर कार्रवाई शुरु कर दी। इस घटनाके कारण पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!