लुधियाना में कोरोना ब्लास्ट: 2 की मौत, हैल्थ केयर वर्कर्स सहित इतने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jan, 2022 06:32 PM

2 deaths reports of so many people including health care workers positive

कोरोना वायरस दिन-प्रतिदिन बेलगाम होता जा रहा है। आज जिले के अस्पतालों में 330 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

लुधियाना (सहगल) : कोरोना वायरस दिन-प्रतिदिन बेलगाम होता जा रहा है। आज जिले के अस्पतालों में 330 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें से 2 मरीजों की मौत हो गई है। सिविल सर्जन डा. एस.पी. सिंह ने बताया मृतक मरीजों में एक 62 वर्षीय मरीज पटियाला का रहने वाला था जबकि दूसरा 42 वर्षीय व्यक्ति भगवान चौक मिलर गंज का रहने वाला था। दोनों मरीज उपचार के लिए दयानंद अस्पताल में भर्ती थे। 

उन्होंने आगे बताया कि आज सामने आए 330 पॉजिटिव मरीजों में से 292 मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि 38 मरीज दूसरे जिलों अथवा राज्यों से संबंधित हैं। आज पॉजिटिव आए हैल्थ केयर वर्कर में डी.एम.सी. तथा एस.पी.एस. अस्पताल की नर्सिज शामिल हैं। इसके अलावा कुछ मैडीकल स्टूडैंट भी संक्रमित होकर सामने आए हैं। 

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पॉजिटिव मरीजों में से 20 मरीज अन्य पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं जबकि 19 मरीज अस्पतालों की ओ.पी.डी. तथा 184 मरीज अस्पतालों में बने फ्लू कॉर्नर पर जांच के दौरान सामने आए। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 88539 हो गई है, जबकि मृतक मरीजों की संख्या 2120 पहुंच गई है। जिले के अलावा बाहरी जिलों अथवा दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 11906 हो गई है। इनमें से 1065 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले के एक्टिव मरीजों की संख्या 776 हो गई है। मरीजों की आमद को देखते हुए 8 इलाकों को माइक्रो कंटेनमैंट जोन घोषित किया जा चुका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!