Punjab : नामी दवा कंपनी में करोड़ों रुपए का घोटाला, 7 कर्मचारियों पर केस दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Apr, 2025 09:42 PM

case filed against 7 employees in rs 10 crore scam

शहर की एक नामी दवा कंपनी में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन की आंतरिक जांच में खुलासा हुआ कि 7 कर्मचारियों ने मिलकर लंबे समय तक कंपनी को करीब 10 करोड़ रुपए का चूना लगाया। इनमें एक पूर्व कर्मचारी भी शामिल है।

लुधियाना (राम): शहर की एक नामी दवा कंपनी में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन की आंतरिक जांच में खुलासा हुआ कि 7 कर्मचारियों ने मिलकर लंबे समय तक कंपनी को करीब 10 करोड़ रुपए का चूना लगाया। इनमें एक पूर्व कर्मचारी भी शामिल है। कंपनी प्रबंधक राकेश बहल की शिकायत पर मोती नगर पुलिस ने स्टोर कीपर राजीव कुमार समेत 7 लोगों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा-408, 420 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया है कि सभी आरोपियों ने मिलकर दवाओं को बाजार में अवैध रूप से बेचा और रिकॉर्ड में हेराफेरी की।

जांच में सामने आया है कि इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड पूर्व मैडीकल प्रतिनिधि हरप्रीत सिंह था जिसने 3 साल पहले कंपनी छोड़ दी थी। उसने मौजूदा स्टाफ के साथ मिलकर यह साजिश रची। मोबाइल फोन की जांच में भी कई पुख्ता सबूत मिले हैं।

आरोपियों में गोपाल नगर के अश्वनी कुमार, चरण नगर के दीपक कुमार, भाई हिम्मत सिंह नगर की डिंपल कालड़ा, इस्लामगंज के जसपाल सिंह और सुखदेव एन्क्लेव के अजय शर्मा शामिल हैं। सभी आरोपी करीब 7 साल से कंपनी से जुड़े हुए थे। कंपनी प्रबंधन को इन्वैंट्री में गड़बड़ियां और संदिग्ध बिक्री आंकड़ों के बाद संदेह हुआ जिसके बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!