जालंधर में कार सवार 2 युवकों से 16 किलो अफीम बरामद

Edited By swetha,Updated: 15 Jul, 2019 08:15 AM

16 kg opium recovered from 2 young man

देहात पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान आई-20 कार सवार 2 युवकों से 16 किलोग्राम अफीम बरामद की है।

जालंधर(शौरी): देहात पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान आई-20 कार सवार 2 युवकों से 16 किलोग्राम अफीम बरामद की है। हालांकि दोनों ही पुलिस का नाका तोडऩे की फिराक में थे लेकिन सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने सतर्कता से कार को बैरीकेड लगाकर रोका और कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद अफीम की कीमत करीब 24 लाख रुपए बताई जा रही है।

एस.एस.पी. देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार ने बीती रात पुलिस कर्मचारियों के साथ गांव मलिया मोड़ करतारपुर के पास नाकेबंदी कर रखी थी। इसी बीच तेज रफ्तार कार (नंबर डी.एल. 02 डी.पी. 4190) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया पर कार चालक ने पुलिस को देख कार तेज गति से भगानी चाही लेकिन पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोक लिया। 

सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार ने मौके पर डी.एस.पी. क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ को बुलाकर उनकी हाजिरी में कार चालक पंजाब सिंह पुत्र इंदर सिंह की तलाशी ली तो उससे करीब 3 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। कार चालक के साथ बैठे दलजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह की तलाशी ली तो उससे भी 3 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने कार के पिछले दरवाजे के गत्ते खोल कर चैकिंग की तो वहां से 10 किलोग्राम अफीम जोकि मोमी लिफाफों में बंधी थी, मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  इस मौके पर एस.पी. हैडक्वार्टर रविंद्रपाल सिंह संधू, डी.एस.पी. अमनदीप सिंह बराड़, डी.एस.पी. हैडक्वार्टर सुरिंद्रपाल सिंह, सी.आई.ए. इंचार्ज शिव कुमार मौजूद थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!