3 दिन में 14 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, IAS विपुल उज्ज्वल और PCS कुलप्रीत सिंह भी चपेट में

Edited By Vaneet,Updated: 11 Jul, 2020 10:33 AM

14 officers corona positive in 3 days

प्रशासनिक अधिकारियों के कोरोना की चपेट में आने के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।...

जालंधर/लुधियाना(सोमनाथ/हितेश): प्रशासनिक अधिकारियों के कोरोना की चपेट में आने के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को भी एक आई.ए.एस. और एक पी.सी.एस. अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है। 

आज पॉजिटिव पाए जाने वाले अधिकारियों में पंचायत विभाग के सैक्रेटरी विपुल उज्ज्वल भी शामिल हैं, जोकि जिला रूपनगर की डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरि के पति हैं और सोनाली गिरि के वीरवार को कोरोना की चपेट में आने की पुष्टि हुई थी। विपुल उज्ज्वल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्द्र बाजवा ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। उल्लेखनीय है कि पंचायत मंत्री बीते दिनों एक मीटिंग में विपुल उज्ज्वल से मिले थे। 

इसके अलावा नगर निगम लुधियाना के ज्वाइंट कमिश्नर पी.सी.एस. कुलप्रीत सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसे ए.डी.सी. व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के संपर्क में आने से जोड़कर देखा जा रहा है। कुलप्रीत के पास जोन-डी के जोनल कमिश्नर का चार्ज है, जिसके मद्देनजर पिछले दिनों में उनके संपर्क  में आने वाले नगर निगम मुलाजिमों को टैस्ट लेने के बाद क्वारंटाइन किया जा सकता है। इससे पहले डिप्टी कमिश्नर वरिन्द्र शर्मा सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारियों ने मीटिंगों के दौरान पॉजिटिव अधिकारियों के संपर्क में आने की वजह से खुद को होम क्वारंटाइन किया हुआ है। हालांकि डिप्टी कमिश्नर द्वारा पहले दिन करवाए गए टैस्ट की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!