Edited By Urmila,Updated: 11 May, 2022 02:52 PM
पेपर देने जा रहे 10वीं के विद्यार्थी पर तेजधार हथियारों से हमला करकेर कुछ नौजवानों ने गंभीर घायल कर दिया। घायल हालत में विद्यार्थी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ...
गुरदासपुर (हेमंत): पेपर देने जा रहे 10वीं के विद्यार्थी पर तेजधार हथियारों से हमला करकेर कुछ नौजवानों ने गंभीर घायल कर दिया। घायल हालत में विद्यार्थी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया है। विद्यार्थी की पहचान जोबनप्रीत सिंह पुत्र तजिन्दर सिंह निवासी गांव गोरसियां के तौर पर हुई है।
इस संबंधित घायल जोबनप्रीत के पिता तजिन्दर सिंह ने बताया कि उसका लड़का सुबह 10वीं कक्षा का पेपर देने स्कूल जा रहा था। रास्तो में ही गांव के कुछ नौजवानों ने रंजिश के चलते तेजधार हथियारों के साथ हमला कर गंभीर घायल कर दिया और उसके मोटरसाइकिल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि डाक्टरों की तरफ से लड़के को अमृतसर रैफर कर दिया गया है। 6-7 महीने पहले भी इन नौजवानों ने उस पर हमला किया था। इस सम्बन्धित पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here