पंजाब में 29वें दिन 1,32,186 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद, जाने सभी आंकड़े

Edited By Tania pathak,Updated: 14 May, 2020 11:39 AM

1 32 186 metric tonnes of wheat procured in punjab

29वें दिन की खरीद समेत अब तक राज में कुल 120,10098 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है...

चंडीगढ़(अश्वनी): पंजाब राज में आज गेहूं की खरीद के 29वें दिन 1,32,186 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई, जिस में से सरकारी एजेंसियों की तरफ से 130838 मीट्रिक टन और आढतियों की तरफ से 1348 मीट्रिक टन गेहूं की ख़रीद की गई है। इस संबंधित जानकारी देते पंजाब के सिविल स्पलाई विभाग के अधिकार ने बताया कि राज्य में 130838 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसियों की तरफ से गई है, जिस में से पनग्रेन की तरफ से 30210 मीट्रिक टन, मारकफैड्ड की तरफ से 40500 मीट्रिक टनऔर पनसप 28113 मीट्रिक टन गेहूं  ख़रीदी गई है जबकि पंजाब स्टेट वेयर हाउसिंग  निगम की तरफ से 12194 मीट्रिक टन गेहूं ख़रीदी गई है। केंद्र सरकार की एजेंसी एफसीआई की तरफ से 14600 मीट्रिक टन गेहूं ख़रीदी गई है। इस के इलावा पनग्रेन की तरफ से पंजाब में जनतक बांट के लिए 5221 मीट्रिक टन गेहूं भी ख़रीदी गई है। अधिकारी ने बताया 29वें दिन की खरीद समेत अब तक राज में कुल 120,10098 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!