मादक पदार्थ के आरोपी व्यक्ति ने थाने में किया Suicide

Edited By Vatika,Updated: 06 Aug, 2019 05:08 PM

prisoner died

पंजाब के समराला के एक पुलिस थाने में कथित तौर पर मादक पदार्थ रखने के आरोपी एक व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लुधियाना: पंजाब के समराला के एक पुलिस थाने में कथित तौर पर मादक पदार्थ रखने के आरोपी एक व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नरदीप सिंह उर्फ सोनी को सोमवार को मादक पदार्थ से संबंधित अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।

मंगलवार को पूछताछ के दौरान अधिकारी एएसआई गुर्जर सिंह कुछ समय के लिए बाहर गए। इस दौरान सोनी ने अधिकारी की .9 एम एम की पिस्टल टेबल की दराज से निकाल ली और अपनी कनपटी पर गोली मार ली। सोनी मंजोली गांव का रहने वाला था।पुलिस ने बताया कि जिला सत्र न्यायालय ने इस मामले में जांच के आदेश जारी किये हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!