Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Oct, 2021 12:43 PM

थाना भादसो के अधीन आते गांव रन्नों के एक व्यक्ति की सिंघु बॉर्डर में मौत होने की खबर मिली ............
भादसों (अवतार) : थाना भादसो के अधीन आते गांव रन्नों के एक व्यक्ति की सिंघु बॉर्डर में मौत होने की खबर मिली है। मृतक की पहचान करनैल सिंह (60) पुत्र गज्जण सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक करनैल सिंह पिछले डेढ़ महीने से सिंघु बॉर्डर के संघर्ष में शामिल था। गत रात्रि सेहत खराब होने से उसकी मौत हो गई। उसे मेडिकल सहूलियत भी दी गई परंतु हालत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उसने दम तो़ड़ दिया। बता दें कि 3 कृषि कानून को रद्द करवाने के लिए किसान पिछले कई समय से दिल्ली में संघर्ष कर रहे हैं।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here