अलग-अलग मामलों में नशीली गोलियों सहित 2 अरोपी काबू

Edited By Kamini,Updated: 21 May, 2022 05:49 PM

two accused with narcotics arrested in separate cases

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 100 गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.............

नवांशहर (त्रिपाठी) : पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 100 गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना बहराम में तैनात ए.एस.आई. अमरीक सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त करते हुए गांव चक्का बिल्लगा तलवंडी जट्टां से होते हुए बहराम की ओर जा रही थी कि रेलवे क्रासिंग तलवंडी जटां के नजदीक बहराम की ओर से आने वाला एक व्यक्ति पुलिस को देख कर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ा हुआ लिफाफर नीचे फेंक कर भागने लगा। उक्त युवक जिसकी पहचान कुलदीप सिंह निवासी गांव गांव लक्खपुर थाना रावल पिंडी जिला कपूरथला के तौर पर हुई है, द्वारा फेंक गए लिफाफे से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 40 गोलियां बरामद हुई। 

एक अन्य मामले में थानेदार सर्बजीत सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गांव बीसला झंडेर कलां अनौखरवाल फराला होते हुए गांव बहराम की ओर जा रही थी कि पुल नहर के नजदीक दूसरी ओर से एक्टिवा पर आ रहा एक युवक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी स्कूटी पीछे की ओर मोड़ने लगा जो बंद हो गई। पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त युवक को काबू करके जब जांच की गई तो उससे नशे के तौर उक्त युवक जिसकी पहचान कुलदीप सिंह निवासी पर प्रयुक्त होने वाली 60 गोलियां बरामद हुई गिरफ्तार युवक की पहचान अश्नवी कुमार निवासी फगवाड़ा के तौर पर हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!