जिस पिता ने दुनिया दिखाई बेटे ने उसी को दी दिल दहला देने वाली मौत, हैरान करने वाली है घटना

Edited By Kalash,Updated: 31 Jul, 2022 05:53 PM

the son gave his father a painful death

गांव सलेमपुर के एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही सुलझा ली

श्री चमकौर साहिब (कौशल): गांव सलेमपुर के एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही सुलझा ली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय डी.एस.पी. राजेश कुमार ने कहा कि एस.पी. मनविंदरवीर सिंह, तलविंदर सिंह गिल डी.एस.पी. (डी) स्थानीय एस.एच.ओ. रविंदर सिंह सहित सी.आई.ए. स्टाफ रूपनगर और थाना श्री चमकौर साहिब की अलग-अलग टीमें बनाई गई थी, जिनके द्वारा मृतक के पुत्र रविंदर सिंह से पूछताछ करने के बाद यह बात सामने आई कि मृतक मनजीत सिंह की हत्या उसके बेटे ने फिरौती देकर करवाई है।

उसने कहा कि रविंदर सिंह ने अपने पिता की 8 एकड़ जमीन हड़पने के लिए यह हत्या करवाई है क्योंकि उसे शक था कि उसका पिता अपनी जमीन बेच सकता हैं या किसी और के नाम करवा सकता हैं। उसने बताया कि उसने अपने पिता की हत्या अर्शप्रीत सिंह हैप्पी पुत्र करतार सिंह के साथ तीन लाख रुपए की फिरौती तय कर करवाई है, जिसमें से 1 लाख रुपए पेशगी के तौर पर दिए और बाकी 2 लाख काम होने के बाद देने तय हुए थे।

उक्त अधिकारी ने बताया कि कत्ल की 27 व 28 जुलाई बीच रात मनजीत सिंह की शिनाख्त उसके बेटे रविंदर सिंह ने अर्शप्रीत सिंह आदि को करवा दी थी। जिन्होंने मनजीत सिंह को शराब पिला कर मारपीट करने के बाद कर उसे अपनी स्विफ्ट कार में बिठाकर गला घोंटकर मार दिया और शव को पास ही खेतों में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाली स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली गई है और रविंदर सिंह, अर्शप्रीत सिंह और उसके एक अन्य साथी सतविंदर सिंह को पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार कर लिया है। इस मौके पर ए.एस.आई. मोहन सिंह, रणजीत सिंह और स्वर्ण सिंह आदि भी उपस्थित थे।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!