पुलिस की कार्रवाई, नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 31 Jul, 2024 05:53 PM

one arrested with drugs

नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 35 नशीली गोलियों सहित पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 35 नशीली गोलियों सहित पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.आई. राकेशविन्दर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी श्मशान घाट आंसरों के नजदीक मौजूद थी कि हैड वर्क्स रोपड़ की ओर से पैदल आ रहा व्यक्ति पुलिस को देख कर घबरा गया तथा पीछे की ओर मुड़ने का प्रयास करने लगा तथा हाथ में पकड़ा प्लास्टिक का लिफाफा घास फूस में फैंक दिया।

एस.आई. ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करके जब प्लास्टिक के लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर प्रयुक्त होने वाली 35 खुली नशीली गोलियां बरामद हुईं।

एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान की बलवीर सिंह निवासी नरोट महिरा थाना कंग जिला पठानकोट के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति खिलाफ थाना काठगढ़ में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!