नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 28 Jul, 2024 05:50 PM

man arrested with narcotic pills

पुलिस चौकी सडोआ की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस चौकी सडोआ की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. डॉ. महिताब सिंह के दिशा निर्देशों के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में टी-प्वाइंट सडोआ के नजदीक पहुंची। इस दौरान गांव बेगमपुर की ओर से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी पैंट की जेब से एक मोमी लिफाफा निकाल कर सड़क पर फैंक दिया।

थानेदार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से उक्त व्यक्ति को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 40 नशीली गोलियां बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मदन लाल निवासी गांव साहदडा थाना बलाचौर के तौर पर हुई है। थानेदार सतना सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ थाना पोजेवाल में एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!