हेरोइन सहित व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 04 Sep, 2024 06:13 PM

man arrested with heroin

पुलिस ने स्विफ्ट कार सवार 2 युवकों को 4 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने स्विफ्ट कार सवार 2 युवकों को 4 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सुभाष चंद ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के दौरान मुकंदपुर से गांव साधपुर की ओर जा रही थी कि गांव साधपुर के मोड़ के नजदीक कच्चे रास्त से एक स्विफ्ट कार नंबर पी.बी.23-टी-0170 खड़ी थी। उस कार में 2 व्यक्ति बैठे थे। वह पुलिस पार्टी को देख कर कार से निकल कर भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त युवकों को काबू करके जब कार के डैच बोर्ड की जांच की तो वहां से 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान बलजीत सिंह निवासी साधपुर थाना मुकंदपुर तथा जसवंत सिंह निवासी गांव लिदड़ खुर्द थाना गुराया जिला जालंधर के तौर पर हुई है। ए.एस.आई. सुभाष चंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना मुकंदपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!