नूरपुरबेदी थाने के SHO की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Edited By Mohit,Updated: 17 Aug, 2020 04:39 PM

coronavirus sho positive case

थाना नूरपुरबेदी के एस.एच.ओ. जतिन कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिससे..............

नूरपुरबेदी (भंडारी): थाना नूरपुरबेदी के एस.एच.ओ. जतिन कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिससे थाने में और उनसे संपर्क में आने वालों में हलचल मच गई है। थाना मुखी जतिन कपूर जो हाई रिस्क पर ड्यूटी निभाते हुए कोरोना महामारी दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात डटे हुए थे, की कुछ तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका 16 अगस्त को शार्ट टर्म रैपिड कोरोना टैस्ट किया गया था जिसकी करीब एक-डेढ़ घंटे बाद ही हासिल हुई रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

थाना प्रमुख कपूर ने कहा कि उन्हें शनिवार को हल्का बुखार और सिरदर्द की शिकायत हुई थी जिस पर उन्होंने स्वयं उक्त टैस्ट करवाया था। उन्होंने अपने गनमैन व ड्राइवर को भी एहतियात के तौर पर क्वारंटाइन रहने को कहा दिया है। सरकारी अस्पताल सिंहपुर के एस.एम.ओ. डा. शिव कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 10 दिन हाऊस क्वारंटाइन रहने के बाद उन्हें अन्य 7 दिन होम आइसोलेशन रहने के लिए कहा गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!