दुबई से लौटे जालंधर के शख्स के साथ बड़ा हादसा, एक झटके में थम गई सांसे

Edited By Vatika,Updated: 29 Jun, 2022 12:17 PM

accident

नवांशहर के बंगा रोड पर लाल ढाबे के नजदीक बीती रात करीब साढ़े 9 बजे सड़क किनारे खड़े एक ट्राले

नवांशहर(त्रिपाठी,मनोरंजन) : नवांशहर के बंगा रोड पर लाल ढाबे के नजदीक बीती रात करीब साढ़े 9 बजे सड़क किनारे खड़े एक ट्राले के नीचे कार घुस कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गुरकिरपाल सिंह (39) पुत्र मदन सिंह निवासी जालंधर के तौर पर हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नवांशहर में भेज दिया गया है जबकि अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सिविल अस्पताल में मृतक के एक परिजन ने बताया कि मृतक गुरकिरपाल सिंह दुबई से आया था तथा चंडीगढ़ में रहते अपने भाई के घर गया था।

 जहां उसका करीब 10 वर्षीय लड़का रह रहा था। वह अपनी पत्नी तथा करीब 3 वर्षीय बेटी को चंडीगढ़ लाने के लिए बीती देर शाम चंडीगढ़ से जालंधर के लिए निकला था कि नवांशहर स्थित महालों बाईपास पार करने के उपरान्त लाल ढाबे के नजदीक सड़क किनारे खड़े सरिए से लदे ट्राले की चपेट में आ गया। मृतक गुरकिरपाल सिंह की पत्नी नवजोत कौर जालंधर में सीनियर पत्रकार है और वह अपना एक निजी चैनल चलाती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!