इटली भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, NRI महिला व उसके भाई पर मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 07 Mar, 2026 05:28 PM

abroad visa fraud

इटली भेजने का झांसा देकर 8 लाख रुपए की ठगी करने वाली एन.आर.आई. महिला तथा उसके भाई खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): इटली भेजने का झांसा देकर 8 लाख रुपए की ठगी करने वाली एन.आर.आई. महिला तथा उसके भाई खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में जसमीन कौर ने बताया कि उसका परिवार खेतीबाड़ी करता है। उसने बताया कि अपने भाई को विदेश भेजने के लिए उसने अपनी जान पहचान वाली महिला से बात की थी जिसने उसकी फोन पर बात ज्योति बाला पत्नी किरपाल सिंह निवासी नंगल डैम (रूपनगर) हाल निवासी ईटली से करवाई थी। उसने उसके भाई को वर्क परमिट पर इटली भेजने का खर्च 8 लाख रुपए बताया।

उसने बताया कि उसने अपनी भाई के पासपोर्ट की स्कैन कापी उक्त ज्योति बाला को व्हाट्सएप पर भेज दी। उसने बताया कि ज्योति ने उसे बताया कि वह उसके भाई के साथ साथ उसका भी इटली का वर्क वीजा लगवा देगी। इसके लिए उक्त ज्योति से करार हुआ कि वह उसके भाई के 8 लाख रुपए इंडिया में ही लेगी। इसमें 2 लाख रुपए अप्लाई करने पर तथा 6 लाख रुपए पेपर निकलने पर। जबकि उसके वर्क वीजे के पैसे इटली पहुंचने पर काम करके वापिस कर दे। 

उसने बताया कि ज्योति बाला के बताए बैंक खाते में उसने अपने पिता के बैंक खाते से 2 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने कहा कि उसके भाई तथा उसके वीजे का प्रोसैस शुरु कर दिया है। उसने पुन: कहा कि उसका कजन सूरज प्रताप सिंह इंडिया आया हुआ है। उसे अपना तथा भाई का पासपोर्ट देने के लिए कहा। उसने कहा कि उसका भाई अपॉइंटमेंट लेकर उनके पेपर तथा पास्पोर्ट दिल्ली एंबेसी में जमा करवा देगा।

उसने बताया कि उक्त सूरज प्रताप ने नवांशहर आकर उसका तथा भाई का पासपोर्ट कुलैक्ट कर लिया। उसने बताया कि उसने करार मुताबिक ज्योति बाला के बैंक खाते में 6 लाख रुपए ट्रांस्फर कर दिए। उसने बताया कि इस उपरान्त उक्त ज्योति ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। जब उसने उसके भाई सूरज प्रताप को फोन मिलाने का प्रयास किया तो उसने भी उसका फोन ब्लॉक कर दिया।

एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने उपरोक्त ज्योति बाला तथा उसके भाई सूरज प्रताप के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने तथा उसकी राशि वापिस करवाने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना राहों की पुलिस ने आरोपित ज्योति बाला पत्नी किरपाल सिंह तथा सूरज प्रताप सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव पोसी थाना माहिलपुर जिला होशियारपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!