माथा टेकने आए श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत

Edited By swetha,Updated: 09 Mar, 2020 11:31 AM

a devotee died due to cardiac arrest

माथा टेकने आए एक श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

श्री कीरतपुर साहिब(बाली): माथा टेकने आए एक श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना श्री कीरतपुर साहिब के जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलवीर चंद ने बताया कि परमजीत सिंह (40) पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव कलेर बाला भाई थाना मत्तेवाल जिला श्री अमृतसर अपने भाई व अन्य साथियों समेत 5 मार्च को अपने घर से श्री कीरतपुर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब के गुरुघरों में माथा टेकने के लिए आए थे। रात्रि के समय यह गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब में रुके थे, रात्रि लगभग एक बजे परमजीत सिंह अपने साथियों के साथ उठकर मलमूत्र करने के लिए गया था पर वापस नहीं आया।

जब उसके भाई ने बाहर जाकर उसकी तलाश की तो वह गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब के गैस्ट हाऊस समीप गिरा पड़ा था। जब उसे डाक्टरों ने चैक किया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!