नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 20 Jan, 2025 06:25 PM

2 arrested with narcotic pills

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 30 नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 30 नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर नवांशहर के एस.एच.ओ. सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि ए.एस.आई. रशपाल राम की पुलिस पार्टी संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में थाना सदर नवांशहर से गांव लंगडोआ की ओर जा रही थी कि बाईपास लंगडोआ के नजदीक कच्चे रास्ते से एक युवक आता दिखाई दिया।

वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ा प्लास्टिक लिफाफा नीचे फैंक कर वापिस मुड़ने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की गई। उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली नशे की 20 गोलिया बरामद हुई। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र मनोज शाह निवासी सिघनान थाना रजोन जिला बांका (बिहार) हाल निवासी नवांशहर के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 10 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. बलवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू पुत्र बखतावर सिंह निवासी किशनपुरा थाना सदर नवांशहर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. के तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!