यात्रीगण कृप्या ध्यान दें: इस तारीख तक ये ट्रेनें हुईं रद्द, कुछ को किया डायवर्ट

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Jan, 2021 09:10 AM

these trains were canceled some diverted till 10 january

भारतीय रेलवे पंजाब में किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों को लगातार रद्द कर रहा है। वहीं, ट्रेनों का....

जैतो(रघुनंदन पराशर): भारतीय रेलवे पंजाब में किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों को लगातार रद्द कर रहा है। वहीं, ट्रेनों का आंशिक रद्दीकरण व मार्ग तबदील किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें ट्रेन संख्या 05211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन जे.सी.ओ. 6 जनवरी व 05612 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन जे.सी.ओ. 8 जनवरी को, 08237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस जे.सी.ओ. 06 व 8 को, 08238 अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस जे.सी.ओ. 8 व 10 जनवरी को रद्द रहेंगी। जबकि 02715 नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस जे.सी.ओ. 6 जनवरी को नई दिल्ली में समाप्त किया जाएगा। 02716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस जे.सी.ओ. 8 को नई दिल्ली से शुरू होगी और नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

02407 न्यूजलपाइगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस जे.सी.ओ. 6 को अंबाला में समाप्त होगी। 02408 अमृतसर-न्यूजलपाइगुड़ी एक्सप्रेस जे.सी.ओ. 8 को अंबाला तक चलेगी और अंबाला-अमृतसर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 04654 अमृतसर-न्यूजलपाइगुड़ी एक्सप्रेस विशेष जे.सी.ओ. 6 जनवरी को सहारनपुर से शुरू होगी। 

ये ट्रेनें हुईं डायवर्ट 
02903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल को ब्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलाया जाएगा। 
02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस स्पेशल जे.सी.ओ.,
02925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस विशेष जे.सी.ओ., 
02926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल जे.सी.ओ., 
04650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल जे.सी.ओ. और 
ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस विशेष जे.सी.ओ. को अमृतसर-ब्यास के रास्ते चलाने के लिए डायवर्ट किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!