तो क्या अमित शाह और अनुराग ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे सी.एम. भगवंत मान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Oct, 2022 11:29 PM

so will cm file a case against amit shah and anurag thakur

पंजाब में सोमवार को बड़ा राजनीतिक घमासान देखने को मिला है।

जालंधर : पंजाब में सोमवार को बड़ा राजनीतिक घमासान देखने को मिला है। जहां एक तरफ आप्रेशन लोटस के नाम पर आम आदमी पार्टी ने विधानसभा में बहुमत साबित किया, वहीं विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा एक अन्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर आप्रेशन लोटस में शामिल होने का सीधा आरोप लगा दिया। इससे पहले शीतल अंगुराल तथा रमन अरोड़ा ने विजीलैंस ब्यूरो के सामने अपने बयान दर्ज करवाए थे। इसके बाद विशेष सैशन में शामिल होकर विधायक शीतल अंगुराल ने खुलेआम उक्त दोनों केंद्रीय मंत्रियों पर बड़ा आरोप लगा दिया। शीतल अंगुराल ने कहा कि भाजपा ने उन्हें खरीदने की कोशिश की, तथा उन्हें 25 करोड़ रुपए आफर किए गए। अंगुराल ने यह भी कहा कि उन्हें फोन करने वाले खुद को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का वकील बता रहे थे और उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की राशि पहली मुलाकात में अनुराग ठाकुर देंगे, जबकि बाद में अमित शाह से मिलवाया जाएगा। 

शीतल अंगुराल ने विधानसभा में यह बयान तो दे दिया लेकिन बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या पंजाब की भगवंत मान सरकार अमित शाह और अनुराग ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज करेगी। क्या इन नेताओं को पंजाब में विजीलैंस ब्यूरो के सामने पेश किया जाएगा। बेशक अमित शाह तथा अनुराग ठाकुर केंद्रीय स्तर पर अहम पदों पर तैनात हैं और उनके खिलाफ इस तरह की बयानबाजी को इग्नोर नहीं किया जा सकता। इस मामले में या तो भगवंत मान सरकार को उक्त नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ेगा या फिर इस पूरी स्टेटमैंट पर शीतल अंगुराल को पीछे हटना पड़ेगा। वैसे इस मामले को लेकर आने वाले दिनों में भाजपा तथा आम आदमी पार्टी के बीच लड़ाई बढ़ सकती है। भाजपा नेताओं पर जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं, उससे यह बात तो साफ है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग भी चुप नहीं बैठेंगे और संभवतः आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ भाजपा कोई बड़ा अभियान चला सकती है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!