Olympics 2024 : मैडल जीतने वाले पंजाब के हर खिलाड़ी के लिए  CM मान का बड़ा ऐलान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Aug, 2024 08:18 PM

olympics 2024 cm mann s big announcement for every medal winning player

पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारतीय हाकी टीम को मिली बड़ी जीत के बाद जहां सी.एम. मान ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है वहीं इसके साथ-साथ ब्रांज मैडल जीतने वाले पंजाब के हर खिलाड़ी के लिए बड़ा ऐलान किया है। सी.एम. मान ने ब्रांज मैडल जीतने वाले हर प्लेयर...

जालंधर : पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारतीय हाकी टीम को मिली बड़ी जीत के बाद जहां सी.एम. मान ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है वहीं इसके साथ-साथ ब्रांज मैडल जीतने वाले पंजाब के हर खिलाड़ी के लिए बड़ा ऐलान किया है। सी.एम. मान ने ब्रांज मैडल जीतने वाले हर प्लेयर के लिए 1 करोड़ रुपए ईनाम के रूप में देने की घोषणा की है। इस बारे एक टवीट जारी करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि हमारी स्पोर्टिस नीति के तहत हम हर ब्रांज मैडल जीतने वाले खिलाडी को 1 करोड़ रुपए ईनाम के तौर पर देंगे। चक दे इंडिया... ईनाम।

बता दें कि ओलिंपिक्स 2024 में आज भारत ने स्पेन को हराकर हाकी में ब्रांज मैडल जीता है, जिसमें पंजाब से 10 खिलाड़ी शामिल थे। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने 2-1 से बढ़त हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबला हारकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए आज स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरी तथा अपने बेहतरीन प्रदर्शन से 2-1 की बढ़त हासिल कर एक बड़ी जीत हासिल की। भारत को मिली बड़ी जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!