अय्यर पर सिद्धू की चुटकी, कहा- प्यादा अपनी औकात भूल जाए तो....

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 06:26 PM

navjot singh sidhu congress on mani shankar aiyar seen

कांग्रेस से निलंबित वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चक्कर लगा रहे हैं।

नई दिल्ली/चंडीगढ़ः कांग्रेस से निलंबित वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चक्कर लगा रहे हैं। पिछले कई महीनों से निलंबित चल रहे अय्यर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। शुक्रवार शाम वह 24 अकबर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में नजर आए। इसी के साथ उन्हें लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं। जानकारों का मानना है कि पार्टी ऑफिस में देखे जाने के बाद एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं और माना ये जा रहा है कि पार्टी उनका निलंबन वापस ले सकती है। 

मणिशंकर अय्यर के कांग्रेस ऑफिस में देखे जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में लग रही अटकलों के बीच, पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी मजाकिया बयान दे दिया है। उन्होंने कहा, "शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाए तो कुचला जाता है। ये हमारे जनरल राहुल गांधी के ऊपर है कि वह अय्यर के लिए क्या फैसला लेते हैं। उनका जो फैसला होगा वही हमारा और पार्टी का फैसला होगा।"

मणिशंकर अय्यर ने गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बयान दिया था जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि मणिशंकर अय्यर को पार्टी की तरफ से बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!