कैप्टन और आडवाणी को जान से मारने की धमकी, खालिस्तान आंतकी संगठन ने जारी किया पोस्टर

Edited By Vatika,Updated: 02 Nov, 2020 04:49 PM

khalistan terrorist organization released poster

पूर्व उप प्रधानमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है।

नई दिल्‍लीः पूर्व उप प्रधानमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, खालिस्तान आतंकी संगठन  'जस्टिस फॉर सिख' ने दोनों को जान से मारने की धमकी देने वाले विवादास्पद पोस्टर जारी किए है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर हैं।

PunjabKesari

बता दें कि जस्टिस फॉर सिख का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू है, जो हर साल सिख दंगा की बरसी पर ऐसे ही धमकी देता रहता है। 31 अक्तूबर, 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1-2 नवंबर से ही दिल्ली में सिख दंगा शुरू हो गया था, जिसमें सैकड़ों सिख धर्म से जुड़ें लोगों को दंगे के दौरान मार दिया गया था। आज भी उसी दंगे के नाम पर आतंकी पन्नू पंजाब से लेकर विदेशों में भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में लगा हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!