Video : गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल सिंह का गुरुद्वारे में संबोधन...कही ये बातें

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Apr, 2023 10:40 AM

amritpal singh had addressed in gurudwara before his arrest

अमृतपाल को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने से पहले उसने गुरुद्वारे में संबोधन किया था।

पंजाब डैस्क: अमृतपाल को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने से पहले उसने गुरुद्वारे में संबोधन किया था। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उसने कहा कि जिस स्थान पर वह बैठे हैं वह जरनैल सिंह भिंडरांवाले का जन्म स्थान है। वह इसी धरती पर लड़े हैं और लड़ेंगे। पिछले एक महीने से जो हो रहा है उसे सभी ने देखा है। गिरफ्तारी के और भी कई तरीके थे अगर उन्हें अपनाया जाता तो वह भी पूरा सहयोग करते। दुनिया की कचहरी में चाहे वह दोषी हो लेकिन सच्चे गुरु की कचहरी में नहीं है। वह झूठे केस का सामना करेंगे और लड़ाई लड़ेंगे। यह गिरफ्तारी अंत नहीं बल्कि शुरूआत है।

आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया गया। वह मोगा के एक गुरुद्वारा में छिपा हुआ था और वहां के ग्रंथी ने इसकी सूचना दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने, झूठी खबरें न फैलाने, पहले पुष्टि करने और फिर आगे जानकारी सांझा करने की अपील भी की थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!