गुरुद्वारा साहिब से चोरी करने वाला गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 11 Dec, 2019 10:16 AM

theft robber arrested from gurdwara sahib

मोगा जिले के गांव मनावां में गांव के ही एक युवक द्वारा गुरुद्वारा साहिब से एल.सी.डी. चोरी करने के अलावा गुरुद्वारा साहिब की गोलक को सुख आसन पर रखकर बेअदबी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कथित आरोपी प्रदीप सिंह निवासी गांव मनावां को काबू कर...

मोगा(आजाद): मोगा जिले के गांव मनावां में गांव के ही एक युवक द्वारा गुरुद्वारा साहिब से एल.सी.डी. चोरी करने के अलावा गुरुद्वारा साहिब की गोलक को सुख आसन पर रखकर बेअदबी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कथित आरोपी प्रदीप सिंह निवासी गांव मनावां को काबू कर लिया है।

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक थानेदार राम लुभाया ने बताया कि गांव के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सतविंद्र सिंह निवासी गांव मनावां ने कहा कि वह किसी के घर सुखमणि साहिब का पाठ करने के लिए गया था तो पीछे से कथित आरोपी युवक जो गांव का ही रहने वाला है, गुरुद्वारा साहिब में दिन के करीब 11 बजे आया और उसने वहां से एल.सी.डी. चोरी करने के अलावा वहां पड़ी गोलक को उठाकर सुख आसन पर रख दिया। इस कारण लोगों की धार्मिक भावनाओं को उसने ठेस पहुंचाई। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज में कथित आरोपी युवक की फोटो कैद हो जाने पर उसे काबू करके पुलिस के हवाले किया गया। जांच अधिकारी ने कहा कि कथित आरोपी से एल.सी.डी. की बरामदगी बाकी है, जिसे आज पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!