शराबी पति ने की पत्नी की जमकर पिटाई, सिर से बहने लगा खून

Edited By Vaneet,Updated: 12 Dec, 2019 05:22 PM

drunken husband beat his wife fiercely

शराबी पति की तरफ से अपनी पत्नी को मारपीट कर तथा उसके सिर के लंबे बाल उखाड़ देने का मामला सामने...

मोगा(संजीव)- शराबी पति की तरफ से अपनी पत्नी को मारपीट कर तथा उसके सिर के लंबे बाल उखाड़ देने का मामला सामने आया है। मारपीट संबंधी अस्पताल में दाखिल रानी पत्नी दीपचंद निवासी बघेयाना बस्ती मोगा ने बताया कि उसका पति बूट पॉलिश का काम करता है तथा रोजाना शराब पीने का आदी है।

कल देर शाम उसका पति शराब पीकर घर आया, तो उसने खाना मांगा। वह रसोई में खाना बनाने गई, तो खाना देने में कुछ देर हो गई, जिस पर उसके पति ने उसे बालों से पकड़कर पीटना आरंभ कर दिया और बालों से घसीट कर घर से बाहर निकालने लगा। जिसके चलते उसके बाल उखड़ गए तथा शरीर पर काफी चोटें आई और सिर से खून बहने लगा। पड़ोसियों ने आकर उसकी जान बचाई तथा पड़ोसियों ने ही उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तफ्तीश आरंभ कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!