मोटरसाइकिल व कार के बीच टक्कर, एक घायल

Edited By Kalash,Updated: 28 May, 2023 12:42 PM

collision between motorcycle and car one injured

थाना कोटईसे खां के अंतर्गत पड़ते गांव कोट सदर खां के पास मोटरसाइकिल व इनोवा गाड़ी के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गुरदीप सिंह गंभीर घायल हो गया

मोगा : थाना कोटईसे खां के अंतर्गत पड़ते गांव कोट सदर खां के पास मोटरसाइकिल व इनोवा गाड़ी के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गुरदीप सिंह गंभीर घायल हो गया जिसे डी.एम.सी. लुधियाना दाखिल करवाया गया।

इस संबंध में कोटईसे खां पुलिस द्वारा जगमोहन सिंह निवासी गांव तखानवध के बयानों पर इनोवा कार चालक गुरजिन्द्र सिंह निवासी गांव खम्भे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार गुरजिन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जगमोहन सिंह ने कहा कि उसका साला गुरदीप सिंह निवासी गांव खम्भे गत 10 मई को देर सायं अपने मोटरसाइकिल पर कोटईसे खां से अपने गांव बडूवाल जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में गाड़ी चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनके साले के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके चलते जहां मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं गुरदीप सिंह भी गंभीर घायल हो गया जिसे डी.एम.सी. लुधियाना दाखिला करवाया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि गुरदीप सिंह बयान देने के योग्य न होने के कारण जगमोहन सिंह के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है जिसकी गिरफ्तारी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!