स्कूल से चोरी करने का प्रयास करने वाला भगौड़ा गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 07 Nov, 2018 03:12 PM

bhagora arrested trying to steal from school

भगौड़े आरोपियों के खिलाफ चलाई मुहिम तहत मोगा पुलिस ने गांव झंडेयाना गर्बी के सरकारी स्कूल से अपने साथी सहित कम्प्यूटर लैब ...

मोगा(आजाद): भगौड़े आरोपियों के खिलाफ चलाई मुहिम तहत मोगा पुलिस ने गांव झंडेयाना गर्बी के सरकारी स्कूल से अपने साथी सहित कम्प्यूटर लैब से सामान चोरी करने का प्रयास किए जाने के मामले में शामिल भगौड़े आरोपी सर्बजीत सिंह उर्फ साबा निवासी गांव झंडेयाना को गिरफ्तार किया है।

इस संबंधी थाना सदर के सहायक थानेदार संतोख सिंह ने बताया कि गत 30 अगस्त, 2016 को स्कूल के चौकीदार गुरसेवक सिंह निवासी झंडेयाना गर्बी की शिकायत पर सर्बजीत सिंह तथा जगमीत सिंह के खिलाफ स्कूल की कम्प्यूटर लैब से चोरी करने का प्रयास किए जाने के मामले में मुकद्दमा दर्ज किया गया था जिसमें गुरसेवक सिंह ने कहा था कि दोनों कथित आरोपियों ने स्कूल के कमरे के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। उसे बाद में पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। उक्त मामले में कथित आरोपी सर्बजीत सिंह उर्फ साबा माननीय अदालत में पेश नहीं हो रहा था जिसे माननीय अदालत द्वारा 12 अप्रैल, 2018 को अदालती आदेशों की उल्लंघना करने पर भगौड़ा घोषित किया गया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!