नाजायज शराब सहित 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Urmila,Updated: 03 Sep, 2024 05:54 PM

2 accused including illegal liquor arrested by police

शराब का नाजायज धंधा करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत फोकल प्वाइंट पुलिस चौंकी द्वारा भारी मात्रा में नाजायज शराब बरामद की है।

मोगा (आजाद) : शराब का नाजायज धंधा करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत फोकल प्वाइंट पुलिस चौंकी द्वारा भारी मात्रा में नाजायज शराब बरामद की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस चौंकी इंचार्ज मोहकम सिंह ने बताया कि जब हवलदार मनजिंदर सिंह देर रात पुलिस पार्टी सहित मेहमे वाला रोड मोगा पर जा रहे थे तो मोटर साइकिल सवार हरप्रीत सिंह व मनदीप सिंह दोनों निवासी गांव राजेयाना को रोका और उनके पास से 42 बोतलें नाजायज शराब की बरामद की। जिनके खिलाफ थाना सिटी मोगा में एक्साइज ए्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद उनको मानयोग अदालत में पेश किया। अदालत ने उनको जुडीशियल हिरासत में भेजा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!