झारखंड से सप्लाई करने के लिए आया युवक 2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 17 Jan, 2020 10:34 AM

youth arrested with 2 kg of opium

वीरवार को झारखंड से अफीम सप्लाई करने के लिए युवक को थाना जी.आर.पी. की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लुधियाना: वीरवार को झारखंड से अफीम सप्लाई करने के लिए युवक को थाना जी.आर.पी. की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 2 किलो अफीम बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी रांची के गांव कितानतू के रहने वाले मंगल स्वामी के रूप में की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

इंस्पैक्टर बलवीर सिंह घुम्मन ने बताया कि ए.एस.आई. जसवंत सिंह की टीम रात को करीब 12 बजे रेलवे परिसर में चैकिंग कर रही थी तो उक्त आरोपी पुलिस पार्टी को देख कर वापस प्लेटफार्म की तरफ भाग निकला। शक होने पर पुलिस पार्टी ने पीछा कर आरोपी को पकड़कर उसके सामान की तलाशी ली तो उससे 2 किलो अफीम बरामद की गई। शुरूआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह झारखंड में खेती करता है और अफीम की भी खेती करता है। 

उसे कुछ लोगों ने अधिक पैसे देने का लालच देकर अफीम लुधियाना में लाने के लिए कहा था। उन्होंने उससे स्टेशन के बाहर ही अफीम लेनी थी। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी के मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा सके। आरोपी ने बताया कि वह पहली बार ही सप्लाई करने के लिए आया था। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!