सिख फॉर जस्टिस के मैंबर ने शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

Edited By Vatika,Updated: 24 Jun, 2020 12:03 PM

threaten calls to shivsena spokesman

शिवसेना (हिंदुस्तान) के पंजाब प्रदेश प्रवक्ता एवं व्यापार विंग के प्रदेश प्रभारी चन्द्रकान्त चड्ढा को उनके मोबाइल नम्बर पर 22 जून की देर रात सिख फॉर

लुधियाना(खन्ना): शिवसेना (हिंदुस्तान) के पंजाब प्रदेश प्रवक्ता एवं व्यापार विंग के प्रदेश प्रभारी चन्द्रकान्त चड्ढा को उनके मोबाइल नम्बर पर 22 जून की देर रात सिख फॉर जस्टिस के मैंबर ने जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में शिवसेना (हिंदुस्तान) के सीनियर नेता चन्द्रकांत चड्ढा ने थाना कोतवाली में एक शिकायत दर्ज करवाई है। 

शिवसेना नेता चन्द्रकान्त चड्ढा ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11.30 बजे उन्हें उनके मोबाइल पर एक अनजान विदेशी नम्बर +19717556561 से व्हाट्सएप पर फोन आया और फोन उठाने पर दूसरी ओर से एक अनजान व्यक्ति जिसने खुद का नाम गुरपाल सिंह बताया व खुद को सिख फॉर जस्टिस का सदस्य बताते हुए उसके संगठन व गुरपतवंत पन्नू के खिलाफ बोलने के गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दी। अंत में उसने सिख फॉर जस्टिस और गुरपतवंत पन्नू के खिलाफ अपनी जुबान बंद रखने को कह फोन काट दिया। 

चन्द्रकान्त चड्ढा ने कहा कि वह ऐसे किसी भी देश विरोधी की गीदड़ धमकी से डरने वाले नहीं हैं। इसी प्रकार देशहित, समाज हित व सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करते रहेंगे। उनके द्वारा इस सारे मामले को पार्टी हाईकमान के ध्यान में ला दिया गया है। चन्द्रकान्त चड्ढा ने पुलिस प्रशासन से देश विरोधी संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत पन्नू और गुरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!