जिस्मफरोशी के अड्डे पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Sep, 2019 09:07 AM

sex racket

डेहलों पुलिस ने गांव आलमगीर में छापामारी कर अपने घर में जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाली महिला सहित 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

डेहलों(डा. प्रदीप): डेहलों पुलिस ने गांव आलमगीर में छापामारी कर अपने घर में जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाली महिला सहित 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आज थाना डेहलों में आयोजित प्रैस कॉन्फ्रैंस में थाना प्रमुख मनजीत कौर ने बताया कि गत दिवस जब वह पुलिस पार्टी सहित गांव सायां कला चौक में चैकिंग पर थीं तो एक मुखबिर ने सूचना दी कि गांव आलमगीर में महिला कमलजीत कौर पत्नी टेहल सिंह अपने घर में देह व्यापार का अड्डा चला रही है जिसके पास आज भी 4 औरतें व 2 मर्द ग्राहक आए हुए हैं। 

इस आधार पर डेहलों पुलिस ने गांव आलमगीर में कमलजीत कौर के घर छापा मार कर वहां से 4 महिलाओं निशा रानी निवासी लुधियाना, रमन देवी लुधियाना, अकबरी जिला लुधियाना, दीपा रानी गांव किला रायपुर लुधियाना सहित 2 ग्राहक व्यक्तियों सुखदेव सिंह निवासी आलमगीर व मनप्रीत सिंह आलमगीर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उक्त महिला के 2 लड़कों को भी गिरफ्तार किया गया है जोकि जिस्मफरोशी के धंधे के लिए ग्राहकों का इंतजाम करते थे। थाना प्रमुख मनजीत कौर ने बताया कि इस संबंधी थाना डेहलों में इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट व 120बी के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!