सड़क हादसे में लड़की की मौत, 2 गंभीर घायल

Edited By Mohit,Updated: 20 Jul, 2019 09:28 PM

road accident girl death

पुलिस जिला खन्ना के अधीन आते लुधियाना चंडीगढ मार्ग पर गांव कटानी के पास हुए सडक़ हादसे मे हरजीत कौर(18) की मौत हो गई, जबकि उसके पिता हरमेल सिंह व उसकी दादी करनैल कौर गंभीर जख्मी हो गए।

खन्ना (सुनील): पुलिस जिला खन्ना के अधीन आते लुधियाना चंडीगढ मार्ग पर गांव कटानी के पास हुए सडक़ हादसे मे हरजीत कौर(18) की मौत हो गई, जबकि उसके पिता हरमेल सिंह व उसकी दादी करनैल कौर गंभीर जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार हरमेल सिंह मोटरसाइकिल वर अपनी माता करनैल कौर और बेटी हरजीत कौर को साथ लेकर दवा दिलाकर घर वापस आ रहे थे। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज स्विफट कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लडक़ी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लाश को समराला सिविल अस्पताल मे पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!